ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

तीन बच्चों समेत पिता की मौत, ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को लगाई आग

राजस्थान के अलवर में एक दर्दनाक हादसे में पिता और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। गुरुवार की देर रात कठूमर क्षेत्र एक टेंपो और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में व्यक्ति की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने उसको अस्पताल पहुंचाया। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने गुस्से में पत्थर बरसाए।

अलवर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि रात को टेंपो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में व्यक्ति और उसके तीन बच्चों की मौत से लोगों में काफी गुस्सा है। इस वजह से मौके पर गई पुलिस पर भी लोगों ने हमला किया है। इस कारण से मृतकों को शवगृह नहीं भेजा जा सका है। जानकारी है कि टेंपो मालिक अपने परिवार के साथ घर जा रहा था तभी ये हादसा हो गया।

हादसा कठूमर क्षेत्र के पास हुआ है। घटना का शिकार परिवार भी यहीं का रहने वाला है। स्थानीय होने के कारण लोग परिवार को जानते थे। यही वजह रही कि लोगों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने हादसे के बाद ट्रैक्टर को तो आग लगा दी। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंची तो स्थानीय लोगों ने उन पर भी पथराव किया। लोगों के हमले में एक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि लोगों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मरने वालों में करीब 40 साल के मुरारी राव और उनके दो बेटों और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!