ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर चार साथियों सा‎हित गिरफ्तार

रांची । अपने सा‎थियों स‎हित चार लाख का इनामी नक्सली कमांडर ‎गिरफ्तार कर ‎लिया गया है। झारखंड के चतरा में बीते सोमवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हुए पांच माओवादी नक्सलियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें पांच लाख का इनामी जोनल कमांडर नंदकिशोर यादव उर्फ ननकुरिया शामिल है। वह मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था और पिछले तीन दिनों से पलामू के पिपराटांड़ और पांकी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में अपना इलाज करवा रहा था। गौरतलब है ‎कि इस मुठभेड़ के दौरान 25-25 लाख के इनाम वाले नक्सली कमांडर गौतम पासवान और अजीत उरांव के अलावा पांच-पांच लाख के इनाम वाले तीन नक्सली अमर गंझू, अजय यादव और सुजीत भुइयां मारे गए थे। पुलिस ने उस दिन दावा किया था कि मुठभेड़ के दौरान कई अन्य नक्सली जख्मी हुए हैं, लेकिन जंगलों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। अब इनमें से पांच को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। इधर मारे गए नक्सलियों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन्हें फर्जी एनकाउंटर में मारा है। वे सभी सरेंडर करना चाहते थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर गोली मारी है। दूसरी तरफ झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने इस आरोप को पूरी तरह निराधार बताते हुए इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!