ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

9 वीं दफा CM बने नीतीश कुमार

प्रधानमंत्री  मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री के  नीतीश कुमार और राज्य के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के लोगों की सेवा करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी.

बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण करने पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “बिहार में बनी एनडीए सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी. नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरी बहुत-बहुत बधाई.”

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, “मुझे विश्वास है कि यह टीम पूरे समर्पण भाव से राज्य के मेरे परिवारजनों की सेवा करेगी.” इससे पहले बिहार में नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश ने बतौर मुख्यमंत्री नौवीं बार शपथ ली है. इसके अलावा भाजपा कोटे से प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा तथा जदयू कोटे से श्रवण कुमार सहित आठ विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!