ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

IPL 2023 से अचानक बाहर हुआ ये धाकड़ बल्लेबाज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. लेकिन इसी बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एक बड़ा झटका लगा है. टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज चोट के चलते पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गया है. ये खिलाड़ी पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक बड़ा मैच विनर साबित हुआ था. मगर इस सीजन में ये खिलाड़ी अब फैंस को खेलते हुए दिखाई नहीं देगा.

RCB की टीम को लगा बड़ा झटका

2021 आईपीएल में डेब्यू करने वाले धाकड़ बल्लेबाज रजत पाटीदार इस बार चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से बाहर हो गए हैं. IPL 2022 में रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने अपनी क्लासिक बैटिंग से सभी का दिल जीत लिया था. IPL 2022 उन्होंने आठ मैचों में 55.50 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक के साथ 333 रन बनाए. आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 112 रन रहा है. रजत पाटिदार की एड़ी में चोट लगी है, जिसके चलते वह इस सीजन से बाहर हो गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बाहर होने की पुष्टी भी कर दी है.

रणजी ट्रॉफी में दिखाया दम

आईपीएल के अलावा रजत पाटीदार ने घरेलू क्रिकेट में भी तूफानी प्रदर्शन किया है. रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक लगाया और उन्होंने दूसरे स्थान पर रहकर 658 रनों के साथ सीजन का अंत किया. उन्होंने 52 फर्स्ट क्लास मैचों में 3795 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक शामिल हैं. वहीं, 51 लिस्ट मैचों में उन्होंने 1648 रन बनाए हैं. रजत ने अपने भारत-ए डेब्यू पर भी सभी का ध्यान खींचा, जिसमें 106.33 की औसत से चार पारियों में 319 रन बनाए थे.

आरसीबी का 2023 आईपीएल का स्क्वॉड 

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, वानिंदु हसारंगा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कॉल, डेविड विली, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!