ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
छत्तीसगढ़

बालोद में इस साल दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला, कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं

विकास खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला गर्भवती है और उसके पेट में सात माह का बच्चा पल रहा है। इसे देखते हुए विशेष निगरानी रखी गई है, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। हालांकि उनकी स्थिति सामान्य है और सर्दी खांसी के कारण उन्हें जांच के लिए ले जाया गया था। गर्भवती होने के चलते उसे हैवी डोज का कोई भी दुष्प्रभाव ना हो इन सभी बातों का ध्यान रखा जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बालोद में साल 2023 में दूसरा कोविड-19 पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क मोड पर है। इस बार सात माह की एक गर्भवती महिला संक्रमित मिली है। स्वास्थ्य विभाग के जिला समन्वयक संजीव ग्लैड ने बताया कि इससे पूर्व जनवरी माह में एक पॉजिटिव मरीज मिला था और अप्रैल में यह दूसरा मरीज है। खास बात यह है कि महिला की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। छत्तीसगढ़ में संक्रमण का आंकड़ा बढ़ रहा है।

धमतरी में जांच से हुई पुष्टि

विकासखंड गुरुर के चिकित्सा अधिकारी घनाराम रावटे ने बताया कि, गुरुर ब्लॉक के ग्राम पेंडरवानी महिला गर्भवती है। उसे सर्दी खांसी की शिकायत हुई थी तो वह जिला अस्पताल रेगुलर जांच के लिए गई थी। इसी दौरान उसका टेस्ट किया गया तो वह कोविड पॉजिटिव निकली जिसके बाद से यहां पर उनके परिवार वालों को भी स्ट्रिक्टली निगरानी में रखा गया है। वहीं महिला को होम आइसोलेट करा दिया गया है

3 दिन में परिजनों की भी जांच

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले तीन से चार दिनों में परिवार वालों की भी जांच की जाएगी। फिलहाल उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। तीन-चार दिन बाद सभी की जांच की जाएगी। अगर सब सामान्य रहा तो सबको आइसोलेशन से बाहर किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आगे बताया कि हम सामान्य सर्दी खांसी की भी जांच करते हैं, ताकि जिले में किसी तरह की कोई विकट स्थिति निर्मित ना हो। यहां पर कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!