ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉक्टर्स के 132 नए पदों का सृजन

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) में डॉक्टर्स के 132 नए पदों का सृजन होगा। इनमें प्रोफेसर से लेकर जूनियर रेजिडेंट तक की पोस्ट्स शामिल हैं। पदों में बढ़ोतरी के इस प्रस्ताव को सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दी है।

जयपुर स्थित राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) में चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 132 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इन पदों में आचार्य, सह आचार्य, सहायक आचार्य, सीनियर रेजिडेंट के 22-22 पद और जूनियर रेजिडेंट के 44 पदों सहित कुल 132 नए पद क्रिएट होंगे।

बजट घोषणा 2023-24 में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री ने 2023-24 की बजट  घोषणा में इस संबंध में घोषणा की थी। यह स्वीकृति प्रदेश में निरोगी राजस्थान की संकल्पना को साकार करने के लिए दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। क्योंकि विशेषज्ञ चिकित्सकों के शामिल होने से आरयूएचएस में चिकित्सा सुविधाएं और ज़्यादा मजबूत हो जाएंगी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!