ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

लखनऊ में इस हफ्ते तपिश से राहत, 30 अप्रैल से बारिश के आसार

लखनऊ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिन बीतने के साथ यदि आपको गर्मी बढ़ने की चिंता सता रही है तो परेशान न हों। दरअसल अप्रैल के आखिरी सप्ताह में से मई के पहले हफ्ते तक लखनऊ में तपिश से राहत के संकेत दे रहा है मौसम विभाग। दिन-रात का पारा घटता बढ़ता रहेगा, पर बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा। मंगलवार को भी मौसम में नमी रही, हवा के आगे धूप बेअसर रही। रात का पारा भी 3.3 डिग्री गिरकर 16.7 डिग्री दर्ज हुआ, यह सोमवार को 20 डिग्री दर्ज हुआ था।

सोमवार की सुबह ठंडी हवाओं के साथ हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप खिलती गई, पर उसमें नरमी रही। दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई और एक दिन पहले के 31.4 की अपेक्षा पारा 33.7 डिग्री रहा। तापमान में गिरावट, हवा और बेअसर धूप के कारण घरों-बाजार में एसी की जरूरत कम महसूस हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 28 से बादल फिर छाएंगे। 29 और 30 फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!