ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

केजीफी सुपरस्टार यश ने दी फैंस को बड़ी खुशखबरी

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 ने वैश्विक स्तर पर 1100 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। होम्बे फिल्म्स केजीएफ 2 पिछले साल 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब कन्नड़ फिल्म उद्योग के सूत्रों का कहना है कि वह उसी डेट को अपनी अगली फिल्म की घोषणा करेंगे।  यश के फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है, जिसका इंतजार काफी वक्त से हो रहा थे।

निर्देशक इन प्रोजेक्ट्स में हैं व्यस्त

खबरों की मानें तो यश अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त हैं। यश की अगली फिल्म का डायरेक्टर कौन होगा इसको लेकर भी कई खबरें सामने आ रही हैं। इस लिस्ट में शंकर, नार्थन, और अन्य निर्देशकों के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि नार्थन ने शिव राजकुमार के साथ एक फिल्म साइन की है, जिस पर वह अभी काम कर रहे हैं। शंकर इन दिनों गेम चेंजर पर काम कर रहे हैं और उसके बाद वह इंडियन 2 के लिए काम करेंगे।

अपने प्रोडक्शन हाउस तले कर सकते हैं फिल्म तैयार

सभी निर्देशकों की व्यस्तता को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यश किस निर्देशक के साथ नजर आने वाले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा कि इस अगले प्रोजेक्ट्स के साथ यश खुद निर्देशक बनेंगे। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यश इस फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस तले तैयार करेंगे। आपको बता दें कि एक्टर के प्रोडक्शन हाउस का नाम उनकी बेटी आयरा के नाम के ऊपर रखा जाना था। यश अपनी बेटी आयरा को लकी चार्म मानते हैं। खबरों के अनुसार इसकी घोषणा भी 14 अप्रैल को हो सकती है।

बंदूकों का प्रशिक्षण करते नजर आए थे यश

यश की अगली फिल्म के लिए प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।  बीते दिनों कन्नड़ एक्टर यश को साल 2022 में जे जे पेरी के साथ बंदूकों पर प्रशिक्षण करते देखा गया था, जिसके लिए वह हॉलीवुड में थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर किसी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। बंदूकों का प्रशिक्षण करते हुए एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था-लक्ष्य तक पहुंचने का हमेशा एक ही तरीका होता है, चुनौती, इसे पहचानने की होती है। धन्यवाद मेरे दोस्त जे जे पेरी, क्या शानदार दिन है। अगली बार यह कलाश्निकोव होना चाहिए।

14 अप्रैल को कर सकते हैं अगली फिल्म की घोषणा

यश के सारे फैंस की निगाहें 14 अप्रैल पर टिकी हुई हैं। कन्नड़ स्टार के करीबी सूत्रों का कहना है कि एक्टर जल्द ही किसी नई फिल्म की घोषणा अप्रैल में कर सकते हैं और वह अभी इस पर काम करने में व्यस्त हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!