ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

खराब मौसम के चलते इंडिगो एयरलाइन की उड़ान मार्ग भटक कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गई: रिपोर्ट

डॉन’ अखबार की खबर में कहा गया है कि फ्लाइट रडार के अनुसार, 454 नॉट की गति से उड़ रहा भारतीय विमान ने शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे उत्तरी लाहौर में प्रवेश किया और रात आठ बजकर एक मिनट पर भारत लौट आया। एयरलाइन की इस बारे में तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।
खबर के अनुसार, नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह असामान्य नहीं है क्योंकि मौसम खराब होने की स्थिति में ‘‘अंतरराष्ट्रीय रूप से इसकी इजाजत’’ होती है। उल्लेखनीय है कि मई में, पाकिस्तान में भारी बारिश होने के कारण पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन (पीआईए) का एक विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था और करीब 10 मिनट तक वह रहा था। विमान पीके248 चार मई को मस्कट से लौट रहा था और उसे लाहौर में अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरना था। हालांकि, भारी बारिश के कारण बोइंग 777 विमान के पायलट के लिए ऐसा करना मुश्किल हो रहा था। इस बीच, पाकिस्तान में हवाई अड्डों पर खराब दृश्यता के कारण उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है, या उनमें देरी हुई है। सीएए के प्रवक्ता ने कहा कि अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 5,000 मीटर रहने के कारण लाहौर के लिए मौसम की चेतावनी की अवधि शनिवार रात साढ़े 11 बजे तक बढ़ा दी गई है। खराब दृश्यता के कारण लाहौर जाने वाली कई उड़ानों को इस्लामाबाद भेज दिया गया। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम तेज हवाओं और गरज के साथबारिश हुई। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित इलाके खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के तीन निकटवर्ती जिले थे, जहां लगभग 29 लोगों की जान चली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!