ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

परीक्षार्थियों के लिए आखिरी मौका, अब चूके तो रुकेगा रिजल्ट

यूपी बोर्ड की वर्ष 2023 में इंटरमीडिएट के जिन छात्र- छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनकी प्रयोगात्मक परीक्षा पांच और छह अप्रैल को कराई जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 31,16,487 और इंटरमीडिएट में 27,69,258 अभ्यर्थियों की परीक्षा थी। इनमें बालक परीक्षार्थियों की संख्या 3246780 और बालिका परीक्षार्थियों की संख्या 2638965 थी।

जेल में निरुद्ध बंदियों ने दी थी परीक्षा

पिछले वर्ष की तुलना में हाईस्कूल में 3.34,842 और इंटरमीडिएट 3.58,287 परीक्षार्थियों बढ़े हैं। जेल में निरुद्ध 170 बंदी भी परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 79 हाईस्कूल और 91 इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। परीक्षा के लिए प्रदेश भर में कुल 8753 केंद्र बने थे। इस बार 380 केंद्र बढ़ाए थे।

परीक्षार्थियों के लिए आखिरी मौका

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में करीब 136 अभ्यर्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं हो पाई थी। उनकी रिपोर्ट बोर्ड को भेजी गई थी। बोर्ड से परीक्षार्थियों को यह आखिरी मौका दिया गया है। इसके बाद अगर कोई प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहता है तो उसका रिजल्ट रुक सकता है। प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए जल्द ही सेंटर निर्धारित कर दिया जाएगा।

कापियों का हो चुका है मूल्यांकन

यूपी बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो चुका है। परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को इस महीने रिजल्ट आने की उम्मीद है। यूपी बोर्ड की परीक्षा इस बार सीबीएसई से पहले ही संपन्न हुई थीं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!