ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

नए फाइनेंशियल ईयर में वित्त मंत्री ने किया ऐसा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार के बजट में इनकम टैक्स भरने वालों को बड़ी खुशखबरी सुनाई थी. अब से नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो गया है और इस साल अगर आप अपना टैक्स बचाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. सीतारमण ने ऐलान करते हुए बताया था कि 7 लाख रुपये तक की इनकम पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगेगा. सरकार की तरफ से इनकम टैक्स के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है जो कि न्यू फाइनेंशियल ईयर में लागू हो चुके हैं तो अब आप भी जान लें कि किन नियमों में चेंज हुआ है-

मिल रहे हैं कई टैक्स बेनेफिट

केंद्र सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम पर फोकस करते हुए आम जनता को 7 लाख रुपये तक का टैक्स फ्री कर दिया है. इसके साथ ही कई तरह के टैक्स बेनेफिट भी मिल रहे हैं. बता दें 1 अप्रैल 2023 से न्यू टैक्स रिजीम ही डिफॉल्ट टैक्स रिजीम है. फिलहाल अब से आईटीआर पोर्टल पर पूरा फॉर्मेट न्यू टैक्स रिजीम सिस्टम के हिसाब से ही होगा.

पुराने टैक्स रिजीम में नहीं हुआ कोई बदलाव

आपको बता दें अगर आपको पुराने टैक्स रिजीम में टैक्स फाइल करा ह तो इसको आपको अलग से सलेक्ट करना होगा. इसके साथ ही आपके पास में ओल्ड टैक्स रिजीम में भी टैक्स फाइल करने का ऑप्शन रहेगा. फिलहाल निवेश और HRA जैसी छूट वाली पुरानी टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

7 लाख तक की इनकम हो गई टैक्स फ्री 

नया इनकम टैक्स स्लैब में सालाना 7 लाख रुपये तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया गया है. मतलब अगर आपकी सालाना कमाई 7 लाख रुपये है तो आपको रिबेट के साथ कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं होगी.

बेसिक छूट 3 लाख रुपये कर दी गई है

आपको बता दें न्यू टैक्स रिजीम में बेसिक एग्जेम्प्शन लिमिट 3 लाख रुपये कर दी गई है. पहले 2.5 लाख रुपये की इनकम तक कोई टैक्स नहीं था. वहीं, अब 6 टैक्स स्लैब की जगह अब 5 टैक्स स्लैब होंगे, जिसमें 5 लाख रुपये के बजाए रिबेट के साथ 7 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री होगी. इसके अलावा, न्यू टैक्स रिजीम में 15.5 लाख रुपये की इनकम वालों को स्टैंडर्ड डिडक्शन का भी फायदा मिलेगा, ये 52,500 रुपये होगा.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!