ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

पुलिया से टकराई बेकाबू बाइक, दो की दर्दनाक मौत

फतेहपुर जिले के जहानाबाद में ओवरटेक करने में दो बाइक सवार पुलिया से टकरा गए। हादसे में दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शनिवार दोपहर शिवकुमार पाण्डेय (70) अपने चचेरे भाई विजय शंकर पाण्डेय (45) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार बृजमोहन अवस्थी निवासी घनश्यामपुर थाना जहानाबाद के यहां जा रहे थे।

मुगल मार्ग हाईवे पर दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय के पास एक वाहन को ओवरटेक करते हुए आगे निकलने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। बाइक काफी दूर तक रगड़ती चली गई, जिससे दोनों बाइक सवारों के सिर में गहरी चोट आई। घटना स्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!