ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

ऐतिहासिक फैसला, सऊदी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को मंजूरी 

नई दिल्ली । रणनीतिक संबंधों के विस्तार की ओर ले जाने वाले एक कदम के तहत, सऊदी अरब कैबिनेट ने आतंक और आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने के लिए सऊदी और भारतीय खुफिया एजेंसियों के बीच सहयोग को मंजूरी दी है। भारत की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) और सऊदी के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद रॉ को आतंकवाद के खिलाफ बड़ी मदद मिलेगी। इस एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम करार दिया जा रहा है।
सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, सीरिया, मिस्र, मोरक्को और इराक के अलावा अरब दुनिया में भारत के प्रमुख आतंकवाद विरोधी साझेदारों में से एक के रूप में उभरा है। रियाद चरमपंथियों के खिलाफ नकेल कसने में भारत की मदद कर रहा है। बल्कि ये भी ध्यान देना होगा कि रियाद पाकिस्तान के दबाव के बावजूद कश्मीर मुद्दे में शामिल होने से इनकार कर रहा है। इस समझौते के बाद सऊदी अरब आतंकवाद की लड़ाई में खाड़ी देशों में भारत का सबसे बड़ा साथी बनेगा।
भारत-सऊदी रक्षा और सुरक्षा साझेदारी लगातार बढ़ रही है। पिछले साल, कई उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय दौरे और बैठकें हुईं, जो फरवरी में रॉयल सऊदी लैंड फोर्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल-मुतायर द्वारा भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के साथ शुरू हुई थी। रक्षा सहयोग पर भारतीय-सऊदी संयुक्त समिति की पांचवीं बैठक जुलाई में नई दिल्ली में हुई और सऊदी अरब भारत से रक्षा वस्तुओं को खरीदने का इच्छुक है। सऊदी गजट की ओर से इस पूरे समझौते के बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी गई है। गजट के मुताबिक देश की कैबिनेट जिसकी अध्‍यक्षता किंग सलमान ने की थी, उसमें ही समझौते को मंजूरी मिली है। यह मीटिंग अल सलाम पैलेस में पिछले दिनों हुई थी।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!