ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

अंजलि अरोड़ा के साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए बेकाबू हुई भीड़

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा की पिछले कुछ वक्त में तगड़ी फैन फॉलोइंग बन गई है। ‘कच्चा’ बादाम के बाद उनके कई डांस वीडियो सामने आ चुके हैं। इस सोशल मीडिया स्टार ने कुछ और वीडियो भी पोस्ट किए, जिसके बाद इनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती ही चली गई। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया, लेकिन इसमें वह कोई डांस करती नहीं, बल्कि सिक्योरिटी गार्ड को डांट लगाती नजर आ रही हैं।

अंजलि के कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिनमें उनके किलर डांस मूव्स नजर आते हैं। उन पर कई स्टार्स प्यार लुटाते हैं और वह भी अपने फैंस का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलतीं। मगर इस बार तो हद ही हो गई।

अंजलि के साथ फैन ने की यह हरकत

सोशल मीडिया पर अंजलि का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि वह रेस्टोरेंट के बाहर बैठी हैं। उनके साथ सेल्फी क्लिक कराने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस बीच फैंस उनके काफी करीब आ जाते हैं, जिस वजह से सिक्योरिटी गार्ड उन पर पानी फेंकता है। गार्ड की इस हरकत पर अंजलि को गुस्सा आ गया। हालांकि, उन्होंने अपने आपे को काबू में रखते हुए पानी न फेंकने की अपील की।

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो पर यूजर्स का मिक्स रिएक्शन देखने को मिला है। कुछ ने अंजलि के इस बिहेवियर की तारीफ की है, तो कुछ ने इसी बात के लिए उनकी आलोचना की है। एक ने कमेंट किया, ‘इस गवार को भी देखने भीड़ आई है।’

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!