ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

लोकसभा चुनाव में पूरे महाराष्ट्र में भगवा बहुमत से लहराएगा: शिंदे 

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वर्ष 2024 के आम चुनाव के दौरान शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन का भगवा महाराष्ट्र में पूरे बहुमत से लहराएगा। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम शिंदे ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका के बारे में पूछने पर कहा, चुनाव में हमारी भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है। हमारा भाजपा के साथ गठबंधन है। हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जाएंगे और 2024 में शिवसेना भाजपा का भगवा महाराष्ट्र में पूरे बहुमत से लहराएगा।
शिंदे ने दावा किया कि अयोध्या और राम मंदिर शिवसेना तथा भाजपा के लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा, यह हमारी आस्था और श्रद्धा का विषय है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, कई लोगों को हिंदुत्व से एलर्जी रही है और अब भी हो रही है। कई लोग जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे, जबकि हिंदू धर्म एक जीवन प्रणाली है जिसमें एक सहिष्णुता है, लेकिन कई लोगों को लगता है कि हिंदुत्व अगर सभी के मन में बस जाएगा, तब उनकी राजनीतिक दुकान बंद हो जाएगी।’’
शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक ही है। कुछ लोग जानबूझकर गुमराह करने वाली बातें करते हैं, लेकिन जनता समझदार है। शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधकर कहा कि भगवान राम ने जहां पिता को नहीं दिए गए वचन की लाज रखने के लिए बिना किसी आपत्ति के 14 वर्ष का वनवास भोग लिया वहीं, ठाकरे ने अपने पिता स्व.बाला साहब ठाकरे की मंशा और इच्छा के विपरीत उन लोगों (कांग्रेस) के साथ मिलकर सत्ता के लालच में सरकार बना ली जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया था।
उन्होंने कहा, वर्ष 2019 में महाराष्ट्र का जनादेश था कि राज्य में शिवसेना-भाजपा गठबंधन की सरकार बने, लेकिन स्वार्थ और कुर्सी के लालच में गलत कदम उठाया गया, लेकिन हम लोगों ने आठ-नौ महीने पहले इस गलती को सुधार दिया। शिंदे ने उद्धव पर निशाना साधते हुए कहा, मैं ऑफिस या घर में बैठकर आदेश देने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं। मैं फील्ड में जाकर काम करने वाला मुख्यमंत्री हूं। अपनी अयोध्या यात्रा को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की टिप्पणी के बारे में पूछे गए सवाल पर शिंदे ने कहा, पवार को मुझे यही कहना है कि राम मंदिर लाखों-करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है।
महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों से जुड़े सवाल पर सीएम शिंदे ने कहा, उत्तर भारतीय और महाराष्ट्र कभी अलग नहीं रहे। वह हमारे साथ खड़े हैं कंधे से कंधा मिलाकर। जो उत्तर भारतीय कई सालों से वहां रह रहे हैं वे सभी महाराष्ट्रवासी हो गए हैं और उन्हें वे सभी सुविधाएं मिलती हैं जो मराठी लोगों को दी जाती हैं। इससे पहले, शिंदे ने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए, राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया और हनुमानगढ़ी भी गए। इस मौके पर शिवसेना भाजपा गठबंधन के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या का बहुत तेजी से विकास हो रहा है और इससे लाखों लोगों को रोजी-रोटी में भी फायदा होगा। रविवार की शाम शिंदे अयोध्या में वैदिक मंत्रोच्चार और सरयू मैया की जय तथा हर-हर महादेव के नारों के बीच सरयू आरती में शामिल हुए। रामनामी दुपट्टा और भगवा चादर ओढ़कर उन्होंने सरयू नदी में जाकर दुग्‍ध अर्पित कर लोकमंगल की कामना की। शिंदे के साथ योगी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह भी सरयू आरती में शामिल हुए।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!