ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

12 करोड़ क‍िसानों के ल‍िए बड़ा अपडेट

पीएम क‍िसान सम्‍मान न‍िध‍ि केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजनाओं में से एक है. 27 फरवरी को सरकार की तरफ से 8.42 करोड़ क‍िसानों के खाते में 13वीं क‍िस्‍त का पैसा ट्रांसफर क‍िया गया था. इस क‍िस्‍त का पैसा खाते में आए करीब डेढ़ महीने पूरे होने वाले हैं और अब करोड़ों क‍िसान 14वीं क‍िस्‍त आने का इंतजार कर रहे हैं. योजना के तहत केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से पात्र क‍िसानों को सालाना 6 हजार रुपये द‍िये जाते हैं.

क‍िस्‍त के पैसे मई में आने की उम्‍मीद

छह हजार रुपये की राश‍ि क‍िसानों को दो-दो हजार रुपये की तीन क‍िस्‍तों में जारी की जाती है. पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की 14वीं क‍िस्‍त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जानी है. जानकारों का मानना है क‍ि सरकार ने 13वीं क‍िस्‍त को लेकर लंबा इंतजार कराया था। ऐसे में 14वीं क‍िस्‍त में भी देरी हो सकती है। प‍िछले साल मई में सरकार की तरफ से क‍िस्‍त जारी की गई थी। इस बार भी 14वीं क‍िस्‍त क‍िसानों के खाते में मई में आने की उम्‍मीद है। हालांक‍ि सरकार की तरफ से इस बारे में कोई आध‍िकार‍िक जानकारी नहीं दी गई है.

पीएम क‍िसान के ल‍िए कैसे कराएं रज‍िस्‍ट्रेशन

यद‍ि आप योजना के ल‍िए पात्र हैं और आपका अभी तक रज‍िस्‍ट्रेशन नहीं हुआ है तो आप दो तरीकों से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्‍यम से रज‍िस्‍ट्रेशन करा सकते हैं. इसके ल‍िए सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के पटवारी (लेखपाल) या पीएम क‍िसान योजना के ल‍िए चयन‍ित नोडल अध‍िकारी के पास जाना होगा. यहां संबंध‍ित फॉर्म भरकर अपने कागजात जमा कर दें. इसके अलावा आप नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC) पर भी संपर्क कर सकते हैं. इस दौरान आप अपने सभी जरूरी दस्‍तावेज साथ लेकर जाएं.

क‍िसानों का राशन कार्ड जमा करना जरूरी

पीएम क‍िसान न‍िध‍ि की अगली क‍िस्‍त के ल‍िए क‍िसानों का राशन कार्ड जमा करना जरूरी है. इसके ल‍िए आपको राशन कार्ड की हार्ड कॉपी जमा नहीं करनी होगी. केवल राशन कार्ड की पीडीएफ ही अपलोड करनी होगी. इसके ल‍िए पहले आपको पीएम क‍िसान की वेबसाइट पर व‍िज‍िट करना होगा. यहां राशन कार्ड की पीडीएफ फाइल तैयार करने के बाद अपलोड करके सब्‍म‍िट कर दें. यद‍ि आपने राशन कार्ड की कॉपी सब्‍म‍िट नहीं की तो आपको इस योजना का लाभ नहीं म‍िलेगा.

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!