ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

आरोपी की तलाश में नोएडा पहुंचे रेलवे पुलिस के अधिकारी, चलती ट्रेन में लगाई थी आग

केरल के कोझिकोड में ट्रेन में आग लगाने के मामले में रेलवे पुलिस की कार्रवाई जारी है। केरल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि ट्रेन में आग लगाने के मामले के आरोपी की तलाश के लिए रेलवे पुलिस के दो अधिकारी नोएडा पहुंचे हैं।

NIA भी कर रही मामले की जांच

उल्लेखनीय है कि एनआईए की टीम और आतंकवाद निरोधी दस्ता भी मामले की जांच कर रहा है। जांच टीम ने कल रेलवे ट्रैक के पास से एक बैग बरामद किया है। पुलिस ने संदिग्ध का स्केच भी तैयार किया है।

चलती ट्रेन में व्यक्ति ने सहयात्री को लगाई थी आग

केरल पुलिस के सूत्रों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति का नोएडा और हरियाणा में ठिकाना है। बता दें कि केरल पुलिस ने सोमवार को उस संदिग्ध की तस्वीर जारी की थी, जिसने रविवार की रात कन्नूर जाने वाली चलती ट्रेन में दूसरे यात्रियों पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी थी। रेलवे ट्रैक पर तीन लोगों की लाश भी बरामद की गई थी।

केरल पुलिस ने संदिग्ध की तस्वीर जारी की

केरल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले संदिग्ध की तस्वीर जारी की है। उसकी पहचान नोएडा निवासी शाहरुख सैफ के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद एक मोबाइल फोन के जरिए सोशल मीडिया खातों की जांच करने पर महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। पता चला है कि फोन को आखिरी बार 30 मार्च को इस्तेमाल किया गया था।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!