ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

हिंदू धर्म अपनाने पर आग बबूला हुए भाई, बदायूं में आकर दंपती को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित प्रणवीर के मुताबिक उसने तीन साल पहले इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया था। इससे उसके भाई खफा हैं। धमकी दे रहे हैं।

बदायूं के बिल्सी क्षेत्र के गांव सिद्धपुर चित्रसैन में युवक ने तीन साल पहले धर्म परिवर्तन कर लिया था। इससे उसके भाई आक्रोशित हैं। इस पर दिल्ली से आए युवक के भाई ने उसे और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।

पीड़ित प्रणवीर के मुताबिक उसने तीन साल पहले इस्लाम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म को अपना लिया था। इससे खफा होकर दिल्ली में रहने वाले उसके भाई उमर हुसैन और पप्पू लगातार धमकी दे रहे थे। रविवार रात करीब तीन बजे दोनों उसके घर आए। उन्होंने उसे और उसकी पत्नी गीता देवी को लाठी-डंडों से पीटा।

भीड़ को देख भागे आरोपी 

दंपती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ को देख आरोपी भाग गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एक आरोपी उमर हुसैन को हिरासत में ले लिया। पिटाई से घायल दंपती का मेडिकल चेकअप कराया।

प्रणवीर का कहना है कि भाइयों के भय से उसने अपना घर छोड़ दिया था। वह बदायूं में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। एसएचओ एके सिंह ने बताया कि उमर हुसैन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। तहरीर आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!