ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

ठेले पर पति का शव, पीछे-पीछे पत्नी, जिसने भी देखा ठिठक गया

पति के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पत्नी ठेले से शव को वापस ले जा रही थी।

ठेले पर पति का शव…पीछे-पीछे चलती पत्नी…जिसने भी मोहनलालगंज की सड़कों पर ये मार्मिक दृश्य देखा ठिठक गया। लोग सवाल पूछते रहे-कौन हैं ये आपके? क्या शव वाहन नहीं मिला? पत्नी सबको एक जवाब देती रही-हम वहां (सीएचसी पर) बताए हैं। यानी सीएचसी पर हमने कहा, पर वाहन नहीं मिला। शनिवार की इस घटना का रविवार को वीडियो वायरल हो गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हुई। सीएचसी प्रभारी से लेकर सीएमओ तक मामले पर पर्दा डालने लगे।

सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला पिंटू (60) मोहनलालगंज के शंकरबख्श खेड़ा गांव में कबाड़ का काम करता था। बुधवार को गांव के पास पुलिया से गिरकर वह घायल हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण वह दो दिनों तक इलाज के लिए नहीं गया। शनिवार को हालत गंभीर होने पर पत्नी अनीशा उसे अन्य की मदद से ठेलिया पर लादकर सीएचसी लाई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने शव को घर तक ले जाने के लिए मदद की गुहार लगाई। पर, किसी का दिल नहीं पसीजा। कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। नतीजा-जिस ठेलिया से उसे अस्पताल लाया गया था, उसी पर शव ले जाया गया। पांच किमी. तक पत्नी पति के शव के पीछे-पीछे पैदल चलती रही।

सीएचसी प्रभारी बोले-डॉक्टर ने कहा था, वाहन आने पर शव ले जाइए

सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक का कहना है कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जानकारी दी है कि मरीज की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। परिजनों से कहा गया था कि वाहन आ जाए तो शव लेकर जाइए। पर, वे जिस ठेले से आए थे उसी से शव लेकर चले गए।

परिवार ने वाहन मांगा होता तो मुहैया कराया जाता

सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि सीएचसी स्तर पर शव वाहन की कोई व्यवस्था नहीं है। तीमारदारों के शव वाहन मांगने पर बड़े अस्पतालों से मुहैया कराया जाता है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!