ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

दिल्ली में भारी बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे में फंसी DTC की बस

प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंस जाने से डीटीसी की बस फंस गई।

गुरुवार रात भर हुई बारिश से प्रेस एन्क्लेव रोड पर हौज रानी रेड लाइट के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क धंस जाने से डीटीसी की बस फंस गई। साकेत कोर्ट से पीटीएस, मालवीय नगर की ओर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग से यात्रा करने से बचने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर अभी बना हुआ। इसके कारण शुक्रवार को भी तेज बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकली हुई थी। इस कारण से अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए। लगभग चार बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश होने लगी। बारिश का यह दौर सात बजे तक जारी रहा।

सफदरजंग में बारिश के साथ 36 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जबकि पालम में 50 किलोमीटर प्रतिघंटे रफ्तार की हवा के साथ 1.1 मिमी बारिश दर्ज हुई। रिज में 4.5 मिमी बारिश दर्ज हुई।

विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बारिश के साथ हवा चलने की संभावना है। इस कारण से तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरकर 15 डिग्री तक पहुंच जाएगा। तीन अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और पांच अप्रैल आते-आते तापमान 32 डिग्री तक पहुंच जाएगा। बीते बुधवार को भी शाम को मौसम का मिजाज बदल गया था और कुछ इलाकों में बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अनुसार अभी शुक्रवार और शनिवार को भी बदरा बरसेंगे।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!