ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
छत्तीसगढ़

बस्तर पुलिस ने दो मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश

जगदलपुर | होली के त्योहार को देखते हुए बस्तर पुलिस एक्शन मोड पर है।शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर कार्रवाई जारी है।ऐसे ही अलग-अलग दो मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सभी पर धमकी, लड़ाई झगड़े समेत कई अलग-अलग आरोप दर्ज हैं।उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में जिला में असमाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।8 मार्च को होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली के उद्देश्य से शहर में असामाजिक व उपद्रवी तत्वों पर बस्तर पुलिस ने कार्रवाई की है।

जगदलपुर शहर के महारानी वार्ड व नयापारा क्षेत्र में कुछ व्यक्तियों के द्वारा धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने धमकाने की जानकारी मिली थी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु अलग-अलग टीम गठित किया गया था। टीम के द्वारा घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना देवेन्द्र मंडावी और वेदप्रकाश ठाकुर निवासी जगदलपुर बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि धारदार चाकू के दम पर आने-जाने वाले लोगों को डराते, धमकाते थे। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू बरामद की गई। इसके साथ ही मामले में दोनों आरोपियों को थाना कोतवाली के द्वारा गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

इसी तरह कोतवाली थाना क्षेत्र चांदनी चौक, भैरमदेव वार्ड में कुछ व्यक्तियों के द्वारा पैसा लेनदेन व मोटर साइकिल गाड़ी को रखने की बात पर आपस में वाद-विवाद, धक्का मुक्की होकर, मारपीट पर उतारू हो गये। पुलिस पट्रोलिंग पार्टी द्वारा सभी को थाना लाकर नाम पता पूछताछ की गई। इस दौरान किशोर गुर्जर, सुवाराम गुर्जर, अशोक कुमौत, वैभव जारी, शिवा जंघम निवासी जगदलपुर को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय जगदलपुर भेजा गया। कार्रवाई करने वाली टीम में निरीक्षक एमन साहू,उपनिरीक्षक संजय वट्टी,सहायक निरीक्षक सुधराम नेताम,दिनेश उसेण्डी,मीना यादव,प्रभारी आरक्षक अजय साहू,संजीव मिंज,आरक्षक हरीश कोर्राम, सहदेव मरकार, भीगू कश्यप, इंद्रजीत पोर्ते रहे।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!