ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
हेल्थ

आचार्य बालकृष्ण ने इस फल को बताया मोटापे का देसी इलाज

मोटापा एक गंभीर समस्या है, जो न सिर्फ किसी की सुंदरता को कम कर सकता है बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पेट की चर्बी बढ़ने से डायबिटीज, कैंसर और हाई बीपी सहित कई गंभीर और जानलेवा स्थितियों का खतरा होता है।
मोटापा कम करने के उपाय क्या हैं? वजन जितनी आसानी से बढ़ता है, उतनी आसानी से कम नहीं होता है। ऐसा मान जाता है कि वजन कम करने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाना पड़ता है और तमाम तरह के डाइट प्लान फॉलो करने होते हैं जिनमें पैसा और समय दोनों खूब खर्च होते हैं।

वजन कम करने के लिए क्या खाएं? अगर आप वजन करने के आसान उपाय खोज रहे हैं, तो आयुर्वेदिक विशेषज्ञ आचार्य बालकृष्ण आपको एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जो मोटापा का दुश्मन है और तेजी से वजन कम कर सकता है। यह उपाय उन्होंने अपने instagram पेज पर बताया है​।
तरबूज है मोटापे का दुशमन

वैसे तो वजन कम करने वाले फल (Fruits For Weight Loss) कई सारे हैं लेकिन तरबूज एक ऐसा फल है, जो मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है। अगर आप मोटापे से पीड़ित हैं, तो आपको इसको अपना साथी बना लेना चाहिए।

आचार्य बालकृष्ण का मानना है कि तरबूज के सेवन से मोटापा कम होता है क्योंकि इसमें फैट नहीं पाया जाता है और कैलोरी भी बहुत कम मात्रा में होती है। सबसे बड़ी बात इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करने के लिए बहुत जरूरी है।

तरबूज में नहीं होता कोलेस्ट्रॉल

तरबूज की सबसे खास बात यह है कि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जबकि कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर होती है। इसका मतलब यह है कि इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का रिस्क नहीं होता है।

पाचन में करता है सुधार

क्योंकि तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है इसलिए यह पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। पानी की सूजन को कम करने और रोकने में मदद कर सकता है। इसके अलावा पानी भोजन को तोड़ने में मदद करता है ताकि उसके पोषक तत्वों को अवशोषित किया जा सके।

वजन कम करने के लिए कैसे खाएं तरबूज

आचर्य ने अपनी पोस्ट में बताया है कि वजन कम करने सहित तरबूज के अन्य लाभ पाने के लिए आपको हमेशा तरबूज में काला नमक  डालकर खाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!