ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
धर्म

5 नवंबर को रवि पुष्य योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग, इन 5 राशियों के सम्मान और धन में होगी वृद्धि

5 नवंबर दिन रविवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार करने वाले हैं। साथ ही कल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है और इस दिन संतान की लंबी आयु के लिए अहोई माता की पूजा की जाती है। इस दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ योग, शुक्ल योग और आश्लेषा नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे कल के दिन का महत्व बढ़ गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अहोई अष्टमी के दिन इन शुभ योग के बनने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और इन शुभ योग में की गई पूजा अर्चना का फल तुरंत प्राप्त होता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रविवार का दिन पांच राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। इन राशियों के मान सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में आपकी नई छवि भी बनेगी। राशियों के साथ कुछ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों के करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी और ऐश्वर्य व यश की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कल 5 नवंबर का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है…

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

कल यानी 5 नवंबर का दिन मेष राशि वालों के लिए स्पेशल रहने वाला है। मेष राशि वाले कल पूरे दिन मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और घरवालों के लिए कुछ गिफ्ट भी ला सकते हैं। व्यापारियों की कल जरूरी डील फाइनल हो सकती है, जिसके सफल होने पर परिवार के सदस्यों के लिए छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। मेष राशि वालों को विदेश जाने का मौका मिलेगा और स्थाई रूप से वहीं बस जाने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा जातक कल रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और दोस्तों से मुलाकात भी करेंगे। अहोई अष्टमी के पर्व की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा। नए लोगों से जान पहचान बनाने में सफल होंगे, जो भविष्य में आपके काम आएंगे।

मेष राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: मनोकामना पूर्ति के लिए बरगद के पत्तों पर अपनी इच्छा लिख दें और फिर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

मिथुन राशि वालों के लिए कल यानी 5 नवंबर का दिन शानदार रहने वाला है। मिथुन राशि वालों को कल धनार्जन करने में कामयाब होंगे और दोस्त आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे। सामाजिक कार्य करने से आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी और सरकार द्वारा सम्मानित भी किए जाने की संभावना रहेगी। व्यवसाय को अच्छे ढंग से चलाने में सफल होंगे और बड़े धन लाभ को अर्जित करने में सक्षम होंगे। कल माता पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को कल मनचाही जगह पर ट्रांसफर का शुभ समाचार मिल सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में रहेंगे और उनसे बातचीत करते समय जरूरी जानकारी भी मिलेगी।

मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए तांबे के लोटे में जल में चावल, लाल मिर्च के कुछ दाने और लाल रंग के फूल मिलाकर सूर्यदेव अर्पित कर दें।

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

कल यानी 5 नवंबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। कर्क राशि वालों को कल भाग्य का साथ मिलेगा और अहोई माता की भी कृपा रहने वाली है। कल रविवार की छुट्टी पर घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कारोबार में वृद्धि के लिए नई योजनाओं पर काम करेंगे, जिसके बारे में पिताजी को बताएं। उनकी सलाह आपको आगे बढ़ाने के लिए फायदेमंद साबित होगी। कल आप जो भी कार्य करेंगे, उसको पूरी मेहनत और ईमानदारी से पूरा करेंगे, जिसका फायदा भी आपको अच्छा मिलेगा। किसी पुराने मित्र के घर पर हो रहे समारोह में शामिल होंगे, जहां आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी, जिससे आप काफी लंबे समय से मिलना चाह रहे थे।

कर्क राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: धन संबंधित समस्याओं से मुक्ति के लिए जल में गुड़ व घी डालकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें। साथ ही नमक रहित भोजन करना लाभकारी रहेगा।

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

कन्या राशि वालों के लिए कल यानी 5 नवंबर का दिन लाभदायक रहेगा। कन्या राशि वाले कल अपनी ऊर्जा अच्छे कामों में लगाएंगे और घर में शांति का माहौल बना रहेगा। कन्या राशि वाले कल दीपावली की खरीदारी करेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी पेशा जातक कल दोस्तों के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनाएंगे। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा और अच्छा मुनाफा भी प्राप्त करेंगे। व्यापारिक यात्राओं से लाभ के शुभ संयोग भी बन रहे हैं। अहोई अष्टमी की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और कुछ खास व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम कर रहे सहयोगियों से दोस्ताना व्यवहार रहेगा और वे आपका हर कार्य में सहयोग भी करेंगे।

कन्या राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: आर्थिक उन्नति के लिए सूर्यदेव को जल में चावल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य बीज मंत्र का जप और आदित्य स्त्रोत का पाठ करें।

धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 5 नवंबर का दिन

कल यानी 5 नवंबर का दिन धनु राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। धनु राशि वालों के कल रिश्तों में खुशियां बढ़ेंगी और घर का माहौल सुख शांति वाला रहेगा। व्यवसाय में अच्छी वृद्धि होगी और व्यापार विस्तार की योजना बनाएंगे। जीवनसाथी को अच्छा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अगर कल आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। नवविवाहित जातकों के घर पर नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार में अगर कोई कलह चल रही है तो वह कल खत्म हो जाएगी और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरी पेशा जातक कल रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे।

धनु राशि वालों के लिए रविवार का उपाय: सूर्यदेव को जल में गुड़हल के फूल मिलाकर अर्पित करें और सूर्य चालीसा का पाठ करें। साथ ही किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएं।

नोट : , ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को अपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेंट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!