ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

नरोदा गाम दंगा मामले के 21 साल बाद, आज आ सकता है फैसला

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में साल 2002 के दंगों के दौरान 28 फरवरी को नरोदा गाम में मुस्लिम परिवारों को घेरकर 11 लोगों की हत्‍या के मामले में विशेष अदालत गुरुवार 20 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगी।

गुजरात दंगा मामलों की सुनवाई के लिए उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्देश पर विशेष अदालत का गठन किया गया था, न्‍यायाधीश एस के बक्षी ने नरोदा गाम मामले में सभी पक्षों की सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

गुजरात सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. मायाबेन कोडनानी, बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी समेत 86 आरोपियों के खिलाफ इस दंगा मामले में अदालत में ट्रायल चला था। जांच के दौरान अब तक 18 आरोपियों की मौत हो चुकी है। 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्‍सप्रेस की बोगी एस-6 को ज्‍वलनशील पदार्थडालकर आग लगा दी गई थी, इस ट्रेन में अयोध्या से आए कारसेवकर गुजरात लौट रहे थे जिनमें से 58 कारसेवकों की मौत हो गई थी।

इस हत्‍याकांड के विरोध में विहिप, बजरंग दल और अन्‍य हिंदूवादी संगठनों ने 28 फरवरी को गुजरात बंद का आहवान किया था। एक उग्र भीड ने 28 फरवरी को नरोदा गाम की मुस्लिम बस्‍ती पर हमला कर 18 महिला-पुरुषों को मार डाला था।

सरकारी वकील सुरेश शाह के अनुसार करीब 13 साल से यह मामला विशेष अदालत में चला, अब तक 6 न्‍यायाधीश बदल चुके हैं। SIT की रिपोर्ट पर न्‍यायाधीश एस एच वोरा ने सुनवाई प्रारंभ की थी, उनके हाईकोर्ट में जाने के बाद न्‍यायाधीश ज्‍यौत्‍सना याग्निक, न्‍यायाधीश के के भट्ट, न्‍यायाधीश पी बी देसाई आए और सेवानिव्रत्‍त हो गए, इनके बाद आए न्‍यायाधीश एम के दवे का स्‍थानांतरण हो गया था।

भाजपा सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. मायाबेन कोडनानी के पक्ष में केंद्रीय ग्रहमंत्री अमित शाह भी बतौर गवाह हाजिर हो चुके हैं। बचाव पक्ष की ओर से 187 गवाहों और 57 चश्‍मदीद गवाहों से सवाल जवाब किए गए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 307, 143, 147, 148 ,153 और 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि नरोदा पाटिया केस में गुजरात सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. कोडनानी को विशेष अदालत ने 28 साल की सजा सुनाई थी जिसे बाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था। नरोदा पाटिया में 97 लोगों की सामूहिक हत्‍या कर दी गई थी। अपने बचाव में कोडनानी ने विशेष अदालत को बताया था कि वे इस कांड के दौरान गुजरात विधानसभा में मोजूद थी।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!