ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

हरियाणा में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, ऑरेंज अलर्ट जारी

हरियाणा में शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन होने जा रहा है। इसके कारण प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झमाझम वर्षा हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान के साथ लगते जिलों के अलावा जीटी रोड बेल्ट के जिलों में वर्षा की संभावना है। इसके अलावा तेज गति से हवा चल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो गेहूं व सरसों दोनों फसलों को नुकसान होगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ असर करेगा। इससे हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में वर्षा की गतिविधि बढ़ेगी। प्रदेश के कई जिलों में वर्षा हो सकती है।

किसानों को दी सलाह

वहीं हवा भी 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। मौसम विभाग ने किसानों को फसल में सिंचाई न करने की सलाह दी है।

मार्च में सामान्य से दोगुना ज्यादा वर्षा

मार्च महीने में पश्चिमी विक्षोभ ने हरियाणा में असर दिखाया है। इसके कारण प्रदेश में मार्च माह में औसत से दोगुना वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में मार्च माह में 12.3 एमएम वर्षा होनी चाहिए मगर इस बार अभी तक 24.2 एमएम वर्षा हुई है। सबसे अधिक चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, झज्जर और सोनीपत में वर्षा देखने को मिली है। वहीं भिवानी, हिसार और फतेहाबाद में सामान्य से कम वर्षा हुई है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!