ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच दिनों में दो बार जाएंगे कर्नाटक 

नई दिल्ली । कर्नाटक में भाजपा के चुनाव अभियान के जोर पकड़ने के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दक्षिणी राज्य का लगातार का दौरा कर रहे हैं। शाह अगले पांच दिनों में दो बार राज्य का दौरा करने वाले हैं। वह 26 मार्च को अपनी यात्रा के दौरान तीन प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। शाह विधान सौंध के सामने बेंगलुरु के संस्थापक केम्पेगौड़ा और लिंगायत समाज सुधारक बसवेश्वर की मूर्तियों का अनावरण करने वाले हैं। हुबली में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पुष्टि की कि अमित शाह 24 और 26 मार्च को राज्य का दौरा करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मार्च को राज्य का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा विभिन्न समुदायों को उनकी प्रसिद्ध हस्तियों की मूर्तियों के साथ खुश करने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी 25 मार्च की अपनी यात्रा के दौरान व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का उदघाटन करेंगे और दावणगेरे में भाजपा के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!