ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मध्यप्रदेश

मेरा बूथ सबसे मज़बूत बनाने के लिए जुटें कार्यकर्ता : हितानंद जी

छतरपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में चल रही गरीब कल्याण की अनेकों योजनाओं के माध्यम से सरकार ने सभी समाजों को भरपूर सुविधाएं दी हैं। हमें सभी वर्गों के साथ व्यापक और सतत संपर्क करना है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी फिर से बूथ विस्तारक योजना अभियान शुरू किया जा रहा है। हमे मेरा बूथ सबसे मजबूत करके दिखाना है। इस अभियान का उद्देश्य बूथों को सक्रिय तथा मजबूत बनाना है और हमें उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, जहां हम कमजोर हैं, इसलिए सभी कार्यकर्ता बूथ सशक्तिकरण के कार्य में जुटें। यह बात पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने गुरूवार को छतरपुर जिले की विधानसभा छतरपुर, महाराजपुर, राजनगर की बैठक एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान टोली की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही।
श्री हितानंद जी ने कहा कि 14 मार्च से चलने वाले बूथ विस्तारक अभियान-2 तहत हमें पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति के गठन सहित हितग्राही संपर्क करना है। शक्ति केंद्र की बैठकें 13 और 14 मार्च को हांगी तथा 14 मार्च से मूल अभियान शुरू हो जाएगा। यह सात दिवसीय अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 23-24 मार्च को मंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। 25 मार्च को शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक होगी। 26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुना जाएगा।
इस दौरान कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, जिला प्रभारी श्री अवधेश नायक एवं जिला अध्यक्ष श्री मलखान सिंह ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button
Don`t copy text!