ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

कांग्रेस और डीएमके जैसे दल सदन को नहीं चलने देना चाहते : गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष पर हमला कर कहा है कि विपक्ष के नेताओं ने सदन का अपमान किया है। कुछ दल सदन को चलने नहीं देना चाहते। लोकसभा के स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें उन्होंने अपील की पक्ष और विपक्ष के नेता सदन को चलने दें। लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने स्पीकर की अपील नहीं मानी। उन्होंने कहा, कांग्रेस और डीएमके जैसे दल नहीं चाहते हैं, कि सदन ठीक से चले। आज विपक्ष ने फिर पूरे सदन का अपमान किया है। मंगलवार को राज्यसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। दुर्भाग्य की बात है कि कुछ प्रमुख विपक्षी दलों ने उसका बहिष्कार किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कोशिश की समाधान हो और सदन चले। उनका भी अपमान विपक्षी दलों ने किया है।

बता दें कि राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध को दूर करने के लिए सभापति धनखड़ की ओर से बुलाई गई विरोधी दलों के नेताओं की बैठक का विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया। धनखड़ ने विपक्षी सदस्यों के रवैये को अनुचित बताकर उनसे फिर से अपराह्न ढाई बजे अपने कक्ष में आमंत्रित किया।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!