ब्रेकिंग
सावन में करें भोलेनाथ की अराधना Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम इसी जोखिम को कम करने के लिए तैयार देश की ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के नतीजे तय करेगा-केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने...
विदेश

ताइवान के पूर्व राष्‍ट्रपति की चीनी यात्रा पर स्थानीय लोगों को संदेह 

ताइपे । ताइवान के पूर्व राष्‍ट्रपति मा यिंग ज‍िओयू भारी तनाव के बीच चीनी यात्रा पर जा रहे हैं। पूर्व राष्‍ट्रपति मा यिंग की यात्रा उस समय पर हो रही है, जब अप्रैल में ताइवान की वर्तमान राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन अमेरिकी यात्रा पर जाने वाली हैं। साल 1949 में तत्‍कालीन कूओमिनतांग पार्टी के चीन की मुख्‍य भूमि से भागने के 74 साल बाद ताइवान के किसी पूर्व राष्‍ट्रपति की मुख्‍य भूमि की यात्रा होने जा रही है। र‍िपोर्ट के मुताबिक ताइवान में कई लोग मानते हैं, कि मा को चीन इसकारण बढ़ावा दे रहा है ताकि जब ताइवान पर कब्‍जा किया जाए, तब उन्‍हें शुरुआती नेता बनाकर हांगकांग की तरह से वहां शासन किया जाए।
वहीं मा के कार्यालय ने कहा कि उनके बीजिंग जाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इतना ही नहीं 27 मार्च से 7 अप्रैल तक होने वाली इस यात्रा के दौरान मा का चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग या किसी अन्‍य अधिकारी से मिलने का कोई प्‍लान नहीं है। मा ने दावा किया कि वह अपने पूर्वजों की कब्र पर जाना चाहते हैं और उनका चीनी छात्रों से मुलाकात करने का इरादा है। राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन ने भले ही पूर्व राष्ट्रपति मा यिंग की यात्रा को मंजूरी दे दी हो लेकिन ताइवान के कई लोग मानते हैं कि पूर्व राष्‍ट्रपति की चीन यात्रा ताइवान पर बीजिंग के कब्‍जे में अहम भूमिका निभाएगी। मा अपनी 4 बहनों और 30 छात्रों के साथ नानजिंग, वुहान, चांग्‍शा, चोंगकिंग और शंघाई जैसे शहरों की यात्रा करने वाले हैं। वह फूदान, हुनान और वुहान विश्‍वविद्यालयों के स्‍टूडेंट से मिलने वाले हैं।
मा जब ताइवान के राष्‍ट्रपति थे, तब उन्‍होंने नवंबर 2015 में सिंगापुर में चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। चीन की सरकार ने कहा है कि वह मा की यात्रा का स्‍वागत करती है और जो भी जरूरी होगा, उसका वह इंतजाम करेगी। ताइवान मामलों के मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि किंगमिंग महोत्‍सव के दौरान अपने पूर्वजों को सम्‍मान देना, ताइवान स्‍ट्रेट के दोनों ही पक्षों की परंपरा रही है। इससे दोनों ही पक्षों के रिश्‍तों में शांतिपूर्ण विकास में मदद मिलेगी।
चीन में किंगमिंग महोत्‍सव इस साल 5 अप्रैल को पड़ने जा रहा है। पूर्व राष्‍ट्रपति मा की इस चीन यात्रा पर ताइवान के नेताओं ने शांतिपूर्ण प्रतिक्रिया दी है। कूओमिनतांग पार्टी के चेयरमैन इरिक चू ने कहा कि यह अच्‍छी बात है कि ताइवान और मुख्‍य भूमि चीन के बीच आदान प्रदान हो। उन्‍होंने कहा क‍ि इस यात्रा ताइवान स्‍ट्रेट में शांति को बढ़ावा मिलेगा। वहीं साल 2024 में राष्‍ट्रपति चुनाव के प्रत्‍याशी बताए जा रहे न्‍यू ताइपे के मेयर होउ यू यी कहते हैं कि वह मा की यात्रा का सम्‍मान करते हैं। इस बीच ताइवान की राष्‍ट्रपति त्‍साई इंग वेन अप्रैल में मध्‍य अमेरिकी देशों की यात्रा पर जाएगी। इस दौरान अमेरिका में संसद के स्‍पीकर केविन मैककार्थी से मुलाकात कर सकती हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!