ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

 क्रीमिया में ट्रेन से ले जा रहे रूसी क्रूज मिसाइलों को यूक्रेन ने किया नष्ट 

कीव । यूक्रेन की सेना के खुफिया विभाग ने क्रीमिया में ट्रेन के जरिए ले जाई जा रही रूसी क्रूज मिसाइलों को नष्ट करने का दावा किया है। रूस द्वारा नियुक्त क्रीमिया के गवर्नर ने प्रायद्वीप के उत्तरी शहर जांकोई में एक घटना होने की पुष्टि की है। हालांकि, गवर्नर ने क्रूज मिसाइलों को निशाना बनाकर हमला किए जाने का उल्लेख नहीं किया है। इस संबंध में किसी भी खबर की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। यूक्रेन की सेना की खुफिया एजेंसी ने अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक अस्पष्ट बयान में कहा है कि एक विस्फोट से कई क्रूज मिसाइलें नष्ट हो गईं।

बयान में यूक्रेन को स्पष्ट रूप से इस हमले के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। सेना की खुफिया एजेंसी ने कहा कि मिसाइलों को ट्रेन के जरिए ले जाया जा रहा था और इन्हें पनडुब्बी के जरिए प्रक्षेपित किया जाना था। रूस ने यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर 2014 में कथित तौर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इस घटना की दुनिया के कई देशों ने निंदा की थी। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने क्रीमिया सहित रूस द्वारा कब्जा किए गए यूक्रेन के पूरे क्षेत्र पर फिर से अधिकार करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!