ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देशमुख्य समाचार

रोहित-विराट को लग सकता है करोड़ों का झटका, शुभमन गिल की होगी चांदी; 22 दिसंबर को BCCI ले सकती है यह बड़ा फैसला

भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े स्तंभ माने जाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रशंसकों के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों की सालाना कमाई में बड़ी कटौती करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, आगामी 22 दिसंबर को बीसीसीआई एपेक्स काउंसिल की सालाना जनरल मीटिंग होने वाली है, जिसमें खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के संशोधन पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस ऑनलाइन बैठक में रोहित और विराट के ग्रेड को नीचे लाने पर विचार किया जा रहा है, जिसका सीधा असर उनकी सालाना सैलरी पर पड़ेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चूंकि रोहित और विराट अब टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए इस बात पर मंथन होगा कि क्या उन्हें अब भी ए-प्लस (A+) ग्रेड में रखा जाना चाहिए या नहीं। बीसीसीआई के नियमों के तहत ए-प्लस ग्रेड, जिसमें सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, उन खिलाड़ियों को दिया जाता है जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। यदि इन दोनों को डिमोट करके ए (A) ग्रेड में डाला जाता है, तो इनकी सैलरी 7 करोड़ से घटकर 5 करोड़ रुपये हो जाएगी। यानी सीधे तौर पर उन्हें 2 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

जहां एक तरफ सीनियर खिलाड़ियों की सैलरी में कटौती के आसार हैं, वहीं युवा स्टार शुभमन गिल की किस्मत चमकने वाली है। गिल इस समय तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और फिलहाल ए ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में हैं। माना जा रहा है कि 22 दिसंबर की मीटिंग में उन्हें ए ग्रेड से प्रमोट करके ए-प्लस ग्रेड में शामिल किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो शुभमन गिल की सालाना सैलरी में 2 करोड़ रुपये का बंपर इजाफा होगा और उन्हें भी 7 करोड़ रुपये वाली श्रेणी में जगह मिल जाएगी। इस बैठक में महिला क्रिकेटरों के घरेलू कॉन्ट्रैक्ट पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!