ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री पुरी का राहुल गांधी पर हमला, आजादी के साथ जिम्मेदारी का भाव भी आता 

नई दिल्ली । संसद सत्र से पहले सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर उनके ब्रिटेन के भाषण को लेकर निशाना साधकर कहा कि आजादी के साथ जिम्मेदारी का भाव भी आता है। पुरी ने कहा, यदि कोई व्यक्ति देश के बाहर जाता है, तब उस बोलने की आजादी है, लेकिन आजादी के साथ जिम्मेदारी का भी पालन करना चाहिए। हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं, लेकिन राहुल गांधी यूके जाकर कहते हैं कि भारतीय लोकतंत्र बुनियादी ढांचे पर हमले का सामना कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि इंदिरा गांधी के शासन में नागरिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया गया था। पुरी ने बयान के पीछे राहुल गांधी के उद्देश्य पर सवाल उठाकर उनसे माफी मांगने को कहा। मंत्री ने कहा, यह केवल इंदिरा सरकार थी, जिसने आपातकाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रता पर अंकुश लगाया था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में लंदन में अपने संबोधन में कहा था कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!