ब्रेकिंग
"संविधान हमारी आत्मा है, और बाबा साहेब हमारे प्रेरणास्त्रोत!" आर्ट ऑफ लिविंग को ग्लोबल CSR और ESG अवार्ड्स में "बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर" का सम्मान 10 न. मार्केट परीसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई ,,विश्व हिंदू महासंघ के द्वारा पश्चिम बंगाल में हिंदू के ऊपर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रपति... फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की टिप्पणी पर विवादः ब्राह्मण समाज ने सार्वजनिक शौचालयों में लगाई अनुराग... निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने अध्यक्ष निधि से कराये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों हेतु चित्रगुप्त नग... यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में भ... अन्त्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर से ही प्रेरित व... विशेष बच्चों के लिए समर्पित तक्षशिला इंस्टीट्यूट का पहला साल 10 नंबर नेहरू मार्केट में सिंधी समाज के नव वर्ष चैती चांद को हर्ष उल्लास से मनाया गया
विदेश

नाइजीरियाई बंदूकधारियों ने 15 ग्रामीणों को मार डाला, 5 सहायता कर्मियों का किया अपहरण 

अबुजा । नाइजीरिया के अशांत उत्तरी क्षेत्र में बंदूकधारियों ने अलग-अलग जगहों पर हमला कर 15 ग्रामीणों की हत्या कर दी और 5 सहायता कर्मियों का अपहरण कर लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारी डेविड ओलोफू ने मीडिया को बताया कि हमलावर बेन्यू प्रांत के आपा इलाके में पहुंचे और ग्रामीणों के घरों में घुसकर उन पर गोलियां बरसाईं। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के शिकार लोगों में कई सैन्यकर्मी भी शामिल हैं। ओलोफू के मुताबिक गोलीबारी में कई घर तबाह हो गए और बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर भाग गए। बेन्यू में पिछले एक महीने में ऐसे हमलों में 80 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अब तक किसी भी संगठन ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।
हालांकि, अधिकारियों का मानना है कि फुलानी चरवाहे इसके लिए जिम्मेदार हैं। बेन्यू में फुलानी जनजाति के चरवाहों के समूह और नाइजीरिया के मूल निवासियों के बीच पानी और जमीन को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है। वहीं, पूर्वोत्तर नाइजीरिया में इस्लामिक चरमपंथियों ने बोर्नो प्रांत के नगला में 5 सहायता कर्मियों का अपहरण कर लिया। नगला में एक दशक से अधिक समय से सरकार के खिलाफ विद्रोह चल रहा है। अपहृत सहायता कर्मियों में अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन एफएचआई-360 के तीन कर्मी और दो ठेकेदार शामिल हैं। ये सभी नाइजीरिया के लोगों को जीवनरक्षक चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का काम कर रहे थे। एफएचआई-360 ने अपने सहायता कर्मियों के अपहरण की निंदा की है। नाइजीरिया में संगठन के निदेशक इओरवा कवाघ अपेरा ने सहायता कर्मियों को बिना शर्त और तत्काल सुरक्षित रूप से आजाद करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!