ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

भारत की जीत के बाद केएल राहुल ने किया अपनी रणनीति का खुलासा

IND vs AUS: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को हाल ही में संपन्न हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। इस टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में उन्हें भारतीय प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मार्च को खेले गए पहले वनडे मैच में राहुल ने दमदार अर्धशतक जड़कर सभी आलोचकों को करार जवाब दे दिया।

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में केएल राहुल टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने और 39.5 ओवर में उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई। इस जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान राहुल ने क्या कहा आइए जानते हैं।

दरअसल, 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने जल्दी अपने 3 बड़े विकेट खो दिए थे, इसके बाद कप्तान हार्दिक भी ज्यादा रन नहीं बना पाए और 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने टीम की पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाई। यह राहुल के वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रहा।

इस मैच में राहुल ने 91 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इस मैच विनिंग पारी खेलने के बाद राहुल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान अपने और जडेजा की खास रणनीति को लेकर बयान दिया। राहुल ने कहा,

”हमारे विकेट जल्दी गिरे थे, स्टार्क को गेंद से स्विंग मिल रहा था। हालांकि, शुरुआती बाउंड्री ने मुझे जल्दी सेट में होने में काफी मदद की। जडेजा के साथ कमाल की साझेदारी रही। हम मैदान पर खेलते वक्त कुछ अलग चर्चा नहीं कर रहे थे, हमने बस यही मकसद था कि जो भी खराब गेंद आएगी उस पर रन बटोरेंगे। उन्होंने बहुत अच्छी पारी खेली उस स्थान पर वह अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से समझते हैं।”

IND vs AUS: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई में खेला गया पहला वनडे मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने मिल कर 108 रनों की नाबाद शतकीय साझेदारी का नजारा पेश किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 35.4 ओवर में 188 रनों पर सिमट गई और टीम ने भारत के सामने 189 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में भारत ने 39.1 ओवर में ही मुकाबले को 5 विकेट से जीत लिया।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!