ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

आईपीएल 2023 की शुरुआत से पहले विराट कोहली की टीम में बड़ा बदलाव

आईपीएल 2023 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही समय बाकी रह गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का पहला मैच 31 मार्च को खेला जाएगा. इस सीजन की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. आरसीबी की टीम मे अचानक एक धाकड़ खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. ये खिलाड़ी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

विराट कोहली की टीम में बड़ा बदलाव

क्रिकबज की खबर के मुताबिक, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विल जैक्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया है. वह दिसंबर की नीलामी में भी नहीं बिके थे. ब्रेसवेल जनवरी में भारत दौरे पर आए थे और एक विस्फोटक शतक ठोका था. वहीं, ब्रेसवेल बतौर गेंदबाज भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे थे.

विल जैक्स चोट के चलते हुए बाहर 

इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाज विल जैक्स हाल ही में चोटिल हुए थे, इस चोट के चलते वह आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. जैक्स को बांग्लादेश दौरे के दौरान लगी चोट के बाद उन्हें वापस देश भेज दिया गया था. सीरीज के दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान विल जैक्स अपनी बाईं जांघ को चोटिल कर बैठे थे. इस सप्ताह के शुरू में स्कैन और विशेषज्ञ से परामर्श के बाद उन्हें आईपीएल से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा है. टी20 फॉर्मेट में विल जैक्स का काफी शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने 109 मैचों में खेलने के बाद 29.80 के औसत से 2802 रन बना चुके हैं.

IPL 2023 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम:

विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज, फाफ डू प्लेसिस, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, शाहबाज अहमद, डेविड विली, महिपाल लोमोरे, फिन एलन, सिद्धार्थ कौल, कर्न शर्मा, सुयस प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, आकाशदीप, माइकल ब्रेसवेल, रीस टॉपले, रंजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा, मनोज भंडागे, सोनू यादव.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!