ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
देश

अमेरिका-भारत बनाएंगे बख्तरबंद गाड़ियां

भारत-अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रियों की ‘2+2’ बैठक में डिफेंस प्रोडक्शन, इस्राइल-हमास जंग और हिंद प्रशांत में चीन के सैन्य प्रदर्शन पर बात हुई। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि भारत-अमेरिका बख्तरबंद गाड़ियों का मिलकर प्रोडक्शन करेंगे। इसका नाम स्ट्राइकर है। इस ऐलान को चीन को काउंटर करने के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका से 31 MQ-9‌B ड्रोन खरीद पर ऑस्टिन ने कहा कि इसका ऐलान सही समय पर किया जाएगा। सरकार यह तय करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है कि भारत यह क्षमता जल्द हासिल कर ले। दोनों देशों का सहयोग पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है। भारत ने वार्ता के दौरान अमेरिका को कनाडा में अलगाववादी समर्थक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर अपनी गंभीर चिंताएं भी बताईं। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, ‘हमने अपनी चिंताओं को बिल्कुल साफ कर दिया है। हमारी मुख्य चिंता सुरक्षा को लेकर है। अमेरिकी पक्ष इसे समझता है।’ विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस बैठक में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!