ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

नडडा खुद राष्ट्रविरोधी, इसकारण दूसरों को राष्ट्रविरोधी कह रहे: खड्गे 

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे ने शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बयान पर पलटवार कर कहा है कि वे ही राष्ट्रविरोधी हैं, और दूसरो को राष्ट्रविरोधी इसकारण कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे ने कहा, मैं नड्डा के बयान की निंदा करता हूं। अगर राहुल गांधी को संसद में बोलने का मौका मिला, तब वे सारी बातें जरूर बताएंगे इसलिए वे डर रहे हैं। वे उन्हें सदन में क्यों बोलने का मौका नहीं दे रहे हैं?

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तब क्या वहां राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तब पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए। क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं। इससे पहले जे.पी. नड्डा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!