ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

तापसी पन्नू ने कंगना संग अपने झगड़े पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। बीते कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर कंगना और तापसी पन्नू की नेपोटिज्म को लेकर जंग छिड़ चुकी है। दरअसल, अपनी बहन रंगोली के तापसी को कंगना की ‘सस्ती कॉपी’ कहे जाने के बाद दोनों एक्ट्रेस के बीच झगड़ा और बढ़ गया था। अब हाल ही में, तापसी ने यह बताया है कि भविष्य में वह कंगना से बात करेंगी या नहीं।

कंगना की तरह तापसी भी अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ साल से दोनों का झगड़ा फैंस के मनोरंजन का साधन बना हुआ है। हाल ही में, तापसी ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में अपने और कंगना के झगड़े पर बात करते हुए बताया कि वह इस कमेंट से काफी शॉक्ड थीं और उन्हें बिल्कुल भी नहीं पता था कि इसके बाद वह कभी कंगना से बात भी कर पाएंगी या नहीं।

तापसी ने कहा, ‘मैं अगर ईमानदारी से आपको बताऊं तो मैं नहीं जानती हूं। हां, लेकिन अगर भविष्य में ऐसी कोई परिस्थिति आती है और वह मेरे सामने आकर खड़ी हो जाती हैं तो मैं खुद पहल करूंगी और उन्हें हैलो कहूंगी। मुझे उनसे थोड़ी कोई प्रॉब्लम है, लेकिन अगर उन्हें है तो यह उनकी मर्जी है।’

तापसी ने आगे कहा, ‘कंगना बहुत ही अच्छी अभिनेत्री और जब उन्होंने ‘सस्ती कॉपी’ कहा तो मैंने इसे एक तारीफ के रूप में लिया। आपको बता दें कि रंगोली ने साल 2019 में ट्विटर पर ट्वीट कर के तापसी को निशाना साधते हुए कहा था, ‘कुछ लोग कंगना को कॉपी कर के अपनी दुकान चलाते हैं ,लेकिन प्लीज ध्यान दें वह ट्रेलर की तारीफ में उनके नाम को मेंशन भी नहीं करते हैं। मैंने सुना है कि तापसी जी ने कहा था कि कंगना को डबल फिल्टर की जरूरत है इसलिए तापसी जी आपको सस्ती कॉपी बनना बंद करना होगा।’

आपको बता दें कि कंगना आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड सेलेब्स से पंगा लेती रहती हैं। तापसी भी हर मुद्दे पर अपना पक्ष बहुत अच्छे से रखती हैं।  इसलिए यह दोनों ही अभिनेत्री अपने आपत्तिजनक बयानों को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!