ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
विदेश

यूक्रेन के औचक दौरे पर पहुँचे पुतिन, लोगों ने किया स्वागत

मॉस्को । अंतरराष्ट्रीय अदालत ने यूक्रेन में कार्रवाई को लेकर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट क्या जारी किया, पुतिन बेधड़क अंदाज में यूक्रेन के उन इलाकों में जा पहुँचे जहां रूसी सेना अपना कब्जा कर चुकी है। पुतिन की ओर से सप्ताहांत में किए गए औचक दौरे से पूरा विश्व हैरान रह गया। यूक्रेन के तबाह हो चुके शहर मारियुपोल के दौरे पर पहुँचे पुतिन ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया। इतना ही नहीं पुतिन एक स्थानीय परिवार के निमंत्रण पर उनके घर भी पहुँचे और इलाके का जायजा लिया। बता दें कि रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य अभियान शुरू करने के बाद से यह पुतिन की मारियुपोल की यह पहली यात्रा थी।
पुतिन ने पहले यूक्रेन से काला सागर द्वीपीय क्षेत्र को अलग करने की वर्षगांठ मनाने के लिए क्रीमिया का दौरा किया उसके बाद मारियुपोल का दौरा कर उन्होंने क्षेत्र का जायजा लिया। पुतिन ने हेलीकॉप्टर से मारियुपोल के लिए उड़ान भरी और एक कार में बैठकर शहर का दौरा किया। रूसी मीडिया ने बताया कि पुतिन मारियुपोल के नेवस्की जिले में एक परिवार से मिलने गए। बता दें कि साल भर से ज्यादा समय से चल रहे युद्ध के बाद अब रूसी सेना द्वारा कब्जायें इलाकों के निवासी अपने घरों में लौटने लगे हैं।
इस बीच, खबर है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को रूस की यात्रा पर पहुँच रहे हैं। रूस और चीन की यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध को देखते हुए तब अहम है ही, साथ ही यह मुलाकात इस मायने में भी अहम है कि जापान के प्रधानमंत्री आज भारत की यात्रा पर पहुँचे हैं जहां दोनों देश विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं। तीसरी पर चीन का राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर रूस जा रहे जिनपिंग के बारे में माना जा रहा है कि वह अपने रूसी समकक्ष पुतिन के साथ अहम बातचीत करने और वह यूक्रेन में जंग को खत्म करने के लिए शांति वार्ता की पैरवी कर सकते हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!