ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

महिला प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली ने बैंगलोर को छह विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग के 11वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।यह बैंगलोर टीम की लगातार पांचवीं हार है। टीम अब तक इस लीग में एक भी मैच नहीं जीत सकी है और अंक तालिका में सबसे नीचे पांचवें स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम की यह पांच मैचों से चौथी जीत थी। टीम एकमात्र मैच मुंबई के खिलाफ हारी थी। दिल्ली की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके आठ अंक हैं।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 151 रन का लक्ष्य रखा था। आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 150 रन बनाए थे। बैंगलोर के लिए एलिस पेरी ने 52 गेंदों पर 67 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 37 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।बैंगलोर की शुरुआत खराब रही थी। कप्तान स्मृति मंधाना एकबार फिर फेल रहीं और 15 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सोफी डिवाइन भी 19 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गईं। इन दोनों को शिखा पांडे ने पवेलियन भेजा। इसके बाद हीथर नाइट भी 12 गेंदों में 11 रन बनाकर तारा नॉरिस की गेंद पर आउट हुईं।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!