ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

आईपीएल में रोहित शर्मा ने एमआई के इस खिलाड़ी को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

IPL: आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस की शुरुआत भले ही खराब रही हो, लेकिन टीम ने हाल ही में पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल कर शानदार कमबैक किया है।

मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 18 अप्रैल को खेले गए मुकाबले को 14 रन से अपने नाम किया। इस मैच में कैमरन ग्रीन ने बल्ले से तूफानी पारी खेली और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

उनके अलावा युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने भी 37 रनों की अहम पारी खेली। उनकी इस पारी को देखकर कप्तान रोहित शर्मा भी उनसे काफी प्रभावित हुए और मैच के बाद उन्होंने तिलक को लेकर एक बड़ा बयान दिया। आइए जानते हैं रोहित ने क्या कहा?

रोहित शर्मा ने तिलक वर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

दरअसल, मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा आईपीएल के पिछले दो सीजन से शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखे है। उन्होंने आईपीएल 2022 में 36.07 की औसत से कुल397 रन बनाए थे। वहीं, आईपीएल के इस सीजन में कुल 5 मैच खेलते हुए 214 रन बना दिए है। ऐसे में उनके शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए कप्तान रोहित शर्मा उनसे काफी प्रभावित हुए है।

लेकर हाल ही में कहा कि हमने तिलक वर्मा को पिछले सीजन में देखा था। हम सभी जानते हैं कि वो क्या कर सकते हैं। मुझे उनकी अप्रोच काफी पसंद है। वो गंदबाज को नहीं खेलते, बल्कि वो गेंद को खेलते है।हम जल्द ही उन्हें कई टीमों की तरफ से खेलते हुए देखेंगे।

बता दें कि रोहित शर्मा के इस बयान ने कही-न-कहीं ये संकेत दे दिया है कि तिलक वर्मा को जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। कप्तान रोहित शर्मा के अलावा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर टॉम मूडी ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर कहा कि वह एक तरह से पूरे जेट है ना? मुझे उसे बल्लेबाजी करते हुए देखना काफी पसंद है। ऐसा लगता है कि उनकी उम्र से काफी ऊपर उनके कंधों पर जिम्मेदारी है। वह कभी भी क्रीज पर बल्लेबाजी करते वक्त घबराए हुए नहीं लगते।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!