ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की सिर में ईंट मारकर हत्या

भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर गांव प्रेमनगर के समीप प्राइवेट स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड की सिर में ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। सदर पुलिस ने मंगलवार सुबह शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला सामने आने के बाद सदर पुलिस ने केस दर्ज किया।

मृतक ड्यूटी से किसी दोस्त के साथ देखा गया

मृतक की पहचान गांव प्रेमनगर निवासी 27 वर्षीय पवन के रूप में हुई है, जोकि एक निजी स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड के नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को स्कूल में ड्यूटी पर गया था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। बताया जा रहा है सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह ड्यूटी से निकल गया था और वह अपने किसी दोस्त के साथ था। मंगलवार सुबह उन्हें पुलिस के मौत से पवन की मौत होने की सूचना मिली है।

वहीं, अस्पताल में पहुंचे सदर पुलिस थाना के प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस हत्या के कारण जानने में जुटी है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!