ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
देश

दुनिया के टॉप-3 सबसे संक्रमित देशों में फिर आया भारत

नई दिल्ली । कोरोना ने एक बार फिर देश की चिंता बढ़ा दी है। हर रोज संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आलम ये है कि भारत एक बार फिर उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हर रोज सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। इस सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। इसी तरह देश में मौत के आंकड़े भी तेजी से बढऩे लगे हैं।  देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,830 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 14 लोगों की जान भी गई। 7 महीने बाद नए केस साढ़े 7 हजार से ज्यादा आए हैं।
हर रोज होने वाली मौतों के मामले में भी भारत दुनिया के टॉप-10 देशों में शामिल है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या ये चौथी लहर की आहट है? क्या फिर से देश में लॉकडाउन लग सकता है? अभी कोरोना की क्या स्थिति है?
सात दिन के अंदर 42 हजार से ज्यादा मरीज बढ़े
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले सात दिन के अंदर देश में 42 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच, 97 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। मंगलवार को एक दिन के अंदर सात हजार 830 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जो कि 223 दिन में सबसे ज्यादा हैं। इसी के साथ देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 40 हजार के पार हो गई है। अब देश में 40 हजार 215 मरीज ऐसे हैं, जो संक्रमित हैं। ये या तो अस्पताल में भर्ती हैं या फिर घर पर रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!