ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

इस धुरंधर को अचानक बनाया गया टीम का उपकप्तान

अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के उपकप्तान की अपनी नई भूमिका को लेकर रोमांचित हैं और उनका कहना है कि पिछले कुछ सीजन में उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए जो कड़ी मेहनत की है यह उसका पुरस्कार है. ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दिल्ली के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो में कहा, ‘मेरे नजरिए से अगर आपको यह भूमिका मिली है तो इसका मतलब है कि सीनियर खिलाड़ी के रूप में आपने प्रगति की है. यह आपने टीम के लिए जो भी किया है उसके पुरस्कार की तरह हैं. मैं इस भूमिका को लेकर रोमांचित हूं.’

इस धुरंधर को अचानक बनाया गया टीम का उपकप्तान

अक्षर पटेल ने कहा, ‘हमारी अधिकांश टीम पहले वाली है, पिछले तीन-चार साल से वही खिलाड़ी खेल रहे हैं. हम अपने खिलाड़ियों को अच्छी तरह जानते हैं और यह महत्वपूर्ण बिंदू है.’ दिसंबर में कार दुर्घटना में चोटिल हुए ऋषभ पंत के स्थान पर दिल्ली की टीम ने मौजूदा सीजन में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को कप्तान नियुक्त किया है. अक्षर ने कहा कि वह नए कप्तान वार्नर का पूरा समर्थन करेंगे.

अब तो ट्रॉफी जिताकर ही मानेगा ये प्लेयर

अक्षर पटेल ने कहा, ‘डेविड प्रतिभावान खिलाड़ी है. मैं उसे ऐसा माहौल दूंगा जिसमें वह अपनी क्षमता का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल कर सके. जब आप दिल्ली कैपिटल्स के शिविर से जुड़ते हैं तो यह पूरी तरह से अलग अहसास होता है. तीन-चार साल से फ्रेंचाइजी के साथ हूं और यह घर की तरह लगता है.’दिल्ली की टीम अपने अभियान की शुरुआत एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ उसी के मैदान पर करेगी और फिर चार अप्रैल को अपने मैदान पर गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से खेलेगी.

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!