ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

त्रिपुरा में एक तथ्यान्वेषी दल पर हमला, संघ परिवार के गुंडे शामिल : विजयन 

नई दिल्ली । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने त्रिपुरा में विपक्षी सांसदों और विधायकों के एक तथ्यान्वेषी दल पर हमले की निंदा कर आरोप लगाया कि इस ‘जघन्य कृत्य के पीछे ‘‘संघ परिवार के गुंडे शामिल हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा जाने वाले विपक्षी सांसदों के तथ्यान्वेषी दल पर संघ परिवार के गुंडों द्वारा हमला निंदनीय है।

यह त्रिपुरा में कानून और व्यवस्था को बहाल करने की आवश्यकता को दिखाता है। त्रिपुरा में आतंक के शासन को हराने के लिए लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होना चाहिए। गौरतलब है कि त्रिपुरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच करने के लिए पहुंचे वामपंथी दल और कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के तथ्यान्वेषी दल पर शुक्रवार को सिपाहीजाला जिले में हमला हुआ था। पुलिस ने बताया, तथ्यान्वेषी दल की यात्रा के दौरान नारेबाजी की सूचना मिली थी और उनके वाहनों पर कुछ बदमाशों ने हमला किया था। हालांकि, हमले में आठ-सदस्यीय टीम का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!