ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

2 मई को इतने घंटे के लिए बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट

मुंबई एयरपोर्ट रखरखाव के काम के लिए अडानी समूह के स्वामित्व वाले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दो क्रॉसिंग रनवे अस्थायी रूप से नॉन ऑपरेशनल रहेंगे

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के अधिकारियों ने मंगलवार को घोषणा की कि हवाई अड्डे के दोनों रनवे – RWY 09/27 और 14/32, 2 मई, 2023 को 6 घंटे के लिए बंद रहेंगे।

संचालक कंपनी के बयान के मुताबिक, यह मुंबई एयरपोर्ट अस्थायी बंद सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा और इस संबंध में नोटम (नोटिस टू एयरमेन) जारी किया गया है। अडानी समूह के स्वामित्व वाले मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के दो क्रॉसिंग रनवे हैं-RWY 09/27 और 14/32। प्री-मानसून रखरखाव और मरम्मत कार्य के लिए दोनों रनवे 2 मई को अस्थायी रूप से नॉन ऑपरेशनल रहेंगे।

CSMIA ने हितधारकों को छह महीने पहले ही किया सूचित

CSMIA ने कहा कि उसने अपने सभी संबंधित हितधारकों को छह महीने पहले ही सूचित कर दिया है और कहा कि इससे एयरलाइंस को अपने उड़ान कार्यक्रम की योजना बनाने में भी मदद मिली है। 2 मई को शाम 5 बजे के बाद से सभी परिचालन हमेशा की तरह फिर से शुरू हो जाएंगे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दुनिया का दूसरा सबसे व्यस्त सिंगल-रनवे हवाईअड्डा है, जो हर दिन लगभग 900 उड़ानों का संचालन करता है।

 

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!