ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

घर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, तीन की मौत

इस्लामाबाद थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रोज एवेन्यू इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक घर में भीषण आग लग गई। रात करीब साढ़े तीन बजे जब आग लगी तो घर में कई लोग मौजूद थे। आग में झुलसने से नौ साल के बच्चे सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी है।

आग लगते ही सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घर में मौजूद 4 लोगों को रेस्क्यू किया गया। यह चार लोग भी झुलसने से घायल हुए हैं। इन्हें पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मरने वालों की पहचान तेजिंदर सिंह, उनकी पत्नी नरिंदर कौर और बेटे दलवंश सिंह के रूप में की है। पुलिस घटनास्थल से जानकारी जुटा रही है।

जिंदा जल गया था व्यक्ति

आपको बता दें कि बीती 27 जनवरी को भी अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब जी के पास एक पुरानी इमारत में आग लग गई थी। इस आग में एक व्यक्ति जिंदा जल गया था। मृतक की पहचान 50 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई। बताया गया कि इमारत में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी।

छत से कूदकर बचाई जान

इमारत में दो मनियारी की दुकानें थीं और दो कमरे दुकानों के ऊपर छत पर भी बने थे। यहीं पर परमजीत सिंह और उसका बेटा सो रहे थे। आग सुबह-सुबह लगी थी। बताया गया कि जब आग लगी तो परमजीत सिंह ने नीचे जाने की कोशिश की थी, लेकिन उसे इसमें कामयाबी नहीं मिली और उसकी झुलसने से मौत हो गई। वहीं उसके बेटे ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!