ब्रेकिंग
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम: नेशनल हेराल्ड केस में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सोनिया-राहुल समेत 7 आरोपियों को जारी किया नोटिस यादव समाज शिक्षित, संगठित और स्वावलंबी समाज है:- किशन सूर्यवंशी, अध्यक्ष नगर निगम, भोपाल मनरेगा खत्म कर नई योजना लाएगी मोदी सरकार; अब 100 की जगह 125 दिन काम की गारंटी; महात्मा गांधी का नाम ... बिहार में बड़ा बदलाव: संजय सरावगी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष; दिलीप जायसवाल की जगह संभालेंगे कमा... केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह को पाकिस्तान से खतरा:गृह मंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाई; भोपाल-दिल्ली आवास के... मेसी हैदराबाद में थोड़ी देर में फ्रेंडली मैच खेलेंगे:फुटबॉलर कोलकाता स्टेडियम से जल्दी निकले, फैंस ने... विकास और सेवा के दो साल - प्रदेश में दो साल में हुआ अकल्पनीय विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद वि... मोदी सरकार का बड़ा फैसला: 2027 में होगी देश की पहली डिजिटल जनगणना, कैबिनेट ने 11,718 करोड़ के बजट को...
मुख्य समाचार

Text Formatting से WhatsApp चैट को बनाए खास

WhatsApp Text Formatting पॉपुलर मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप पर यूजर को मैसेजिंग के दौरान टेक्स्ट को बॉल्ड इटैलिक करने जैसे ऑप्शन मिलते हैं। वॉट्सऐप टेक्स्ट फॉर्मेंटिग के जरिए लिखने का अंदाज बदल सकते हैं और आप हर मौके को खास बना सकते हैं।मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल एक बड़े यूजर ग्रुप के द्वारा किया जाता है। वॉट्सऐप का इस्तेमाल आसान है यही वजह है कि हर कोई एक टैप में अपने जरूरी मैसेज को भेजने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करता है।

दूसरी ओर, कंपनी भी इस मैसेजिंग ऐप को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स रोलआउट करती है।दरअसल वॉट्सऐप अपने यूजर्स के मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए टेक्स्ट फॉर्मेंटिग का ऑप्शन देता है।

WhatsApp Text Formatting क्या है ?

वॉट्सऐप पर वैसे तो मैसेज को सिंपल फॉर्मेट में टाइप किया जाता है, लेकिन कई बार कुछ खास मौकों पर किसी प्वाइंट को हाइलाइट करने की जरूरत पड़ती है। इसी तरह किसी दोस्त या परिवार के किसी मेंबर के बर्थडे पर उन्हें स्पेशल फील करवाने की जरूरत महसूस होती है।ऐसे ही खास मौकों पर वॉट्सऐप यूजर को टेक्स्ट फॉर्मेटिंग का ऑप्शन काम आता है। WhatsApp Text Formatting में टाइप किए टेक्स्ट को बोल्ड, इटैलिक, कम्बाइंड फॉर्मेंटिग के ऑप्शन के साथ अलग बना सकते हैं।

ऐसे करें WhatsApp Text Formatting का इस्तेमाल

Asterisk (*) : किसी वर्ड या पैराग्राफ को बोल्ड करने के लिए वर्ड या पैराग्राफ के पहले और बाद में Asterisk (*) का इस्तेमाल करना होगा।

Underscore (_)  : इसी तरह वर्ड या पैराग्राफ को इटैलिक करने के लिए वर्ड या पैराग्राफ के पहले और बाद में underscore (_) का इस्तेमाल करना होगा।

Tilde (~) : किसी वर्ड या पैराग्राफ को गलती से भेज दिया है तो इसे स्ट्राइकथ्रू से ठीक कर सकते हैं। टेक्स्ट या पैराग्राफ को स्ट्राइकथ्रू करने के लिए टेक्स्ट या पैराग्राफ के पहले और बाद में tilde (~) का इस्तेमाल करना होगा।

Backticks (“`) : किसी टेक्स्ट को मोनोस्पेस करने के लिए टेक्स्ट के पहले और बाद में तीन backticks (“`) का इस्तेमाल करना होगा।

टेक्स्ट में कम्बाइंड फॉर्मेटिंग के लिए इसे बॉल्ड और इटैलिक बनाने का ऑप्शन मिलता है। इसके लिए टेक्स्ट के पहले और बाद में *_ को इस्तेमाल करना होगा।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!