ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मुख्य समाचार

स्कूल के बाथरूम में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म,दो गिरफ्तार

बिहार | होली के दिन बेगूसराय में शराबी ने सात साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची की नाबालिग दोस्त का गाल भी काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एसपी योगेंद्र कुमार के मुताबिक, बुधवार दिन में सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पचवीर चौक के पास दो नाबालिग बच्चियों के साथ दूसरे समुदाय के लड़के ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ की। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी व साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित लड़कियों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, पचवीर पंचायत की दो नाबालिग बच्चियां बुधवार दोपहर में कुछ सामान लेने बाजार गई थीं। बाजार से लौटने के दौरान दोनों लड़कियां विद्यालय परिसर में लगे झूले पर खेलने लगी। इसी बीच, विद्यालय के बगल में चल रही चाय-नाश्ता की दुकान से निकलकर नशे में धुत दो युवक आए और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगे। इससे डरकर 7 साल की बच्ची शौचालय में छिप गई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 9 साल की बच्ची ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका गाल काट लिया, जिससे वह भी घायल हो गई। इसके बाद दोनों को बगीचे में फेंक दिया।

जिस बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ, वह बेहोश थी। घायल बच्ची ने बगीचे से किसी तरह भागकर शोर मचाया,तब वहां भीड़ जुट गई। इसके बाद दोनों बच्चियों को अस्पताल लाया गया। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर कड़ी सजा देने और दुकान को हटाए जाने की मांग की। लोगों का कहना था कि विद्यालय के बगल में चल रही दुकान पर शराबी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इसलिए इस दुकान को यहां से हटाया जाना चाहिए।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और एसडीओ टीम के साथ मौके पर पहुंचे।घटना से गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेंद्र के नेतृत्व में गठित ने जांच कर आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू महतो को खेत से गिरफ्तार किया। छोटू की निशानदेही पर एक अन्य आरोपी बबलू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।

 

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!