ब्रेकिंग
विद्यालयों में कौशल शिक्षा को अनिवार्य बनाना: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम *ज्ञान तभी सार्थक है, जब वह समाज तक पहुँचे : श्री संजय कुमार मिश्रा * कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे- श्री कैलाश जाटव सहकारिता से बढ़ेगी किसानों की आय, विकसित छत्तीसगढ़ की नींव होगी मजबूत : मुख्यमंत्री श्री साय सिम कार्ड और बैंक खातों को एक्टिवेट करने के बाद दुबई भेजा जाता था उमर खालिद और शरजील इमाम की ओर से दायर दूसरी ज़मानत याचिकाओं पर........... ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल टीएमसी अध्यक्ष का पदभार संभाला भारत में घुसपैठ करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब देशभर में निर्णायक कार्रवाई तेज अमरनाथ यात्रा 2026, 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी; यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं ... बेल्जियम के एंटवर्प शहर में 10 मंज़िला अपार्टमेंट बिल्डिंग में भीषण आग
मध्यप्रदेश

कांग्रेस के अमन ने फिर दिखाया अपनी शक्ति का चमन:होली मिलन समारोह में हरगुट और वर्ग दिखा खुश

इंदौर। इंदौर की राजनीति के फ्लेवर का इतिहास हमेशा से ही कुछ अलग अंदाज में रहा है। ऐसे में समय समय पर राजनेता अपनी शक्ति का एहसास संगठन से लेकर बड़े राजनेताओं को कराने में कभी कोई कसर नही छोड़ते है। इसी के ठीक विपरीत विधानसभा क्रमांक 5 के अमन बजाज ने कई वर्षो तक यूथ कांग्रेस में शहर अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस में जान फूंकने में कोई कसर नही छोड़ी थी, इसके बाद से बजाज चुनाव से लेकर अन्य जिलों के चुनाव की जिम्मेदारी में चोखे साबित हुए।

 बजाज ने कल होली मिलन समारोह के माध्यम से अपनी शक्ति की बिसात बिछाई थी, जिस पर वे कामियाब भी निकले। दरअसल संघठन के साथ इंदौर की राजनीति का हर बड़ा चेहरा बजाज की मेहनत पर कई बार उनकी पीठ थपथपा चुका है। कार्यक्रम में कल कार्यकर्ताओं के साथ बड़े नेताओं का हुजूम बता रहा था कि बजाज को जज करने वाले कम नही है। विधानसभा चुनाव में अपनी ही विधानसभा 5 में वे ऐसे राजनीतिक चमत्कार भी कर चुके है, जिसका परिणाम संघठन भी कई बार देख चुका है। शहर अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला भी अब कभी हो सकता है। ऐसे में बजाज की भूमिका कार्यकारी के रूप में तय भी हो सकती है। लंबे समय से बजाज को लेकर हर छोटा बड़ा नेता भी चिंतित दिखाई देता है। ऐसे में कल के कार्यक्रम के बाद भी यह माना जा रहा है कि बजाज की मेहनत कही ना कही रंग लाएगी जरूर। कार्यक्रम में सज्जन सिंह वर्मा, कृपा पंडित , सत्य नारायण पटेल , गोलू अग्निहोत्री, पिंटू जोशी, सदा शिव यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम ये बता रहा था कि बजाज की शक्ति आज भी बरकरार है।

Related Articles

Slot Site
Back to top button
Don`t copy text!